Mann ki Baat 100th Episode: मन की बात का 100वां एपिसोड शुरू, पीएम मोदी ने लोगों को दी बधाई

नई दिल्ली। पीएम मोदी मन की बात का 100वां एपिसोड के जरिए देश की जनता के साथ जुड़ चुके है। इस दौरान पीएम ने 100वें एपिसोड के लिए देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एपिसोड से पहले मुझे बड़ी संख्या में पत्र मिले थे, जिनको पढ़कर में काफी ज्यादा भावुक हुआ, मन की बात अब एक पर्व बन गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हो या अमृतकाल मन की बात जिस भी चीज से जुड़ा वह जनआंदोलन बन गया। जब मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मन की बात पर चर्चा की तो इसकी चर्चा विश्व स्तर में हुई थी। मेरे मार्गदर्शक लक्ष्मण लाल जी हमेशा कहते थे कि हमें दूसरों के गुणों की हमेशा पूजा करनी चाहिए। कोई हमारी साथ हो या हमारा विरोधी, हमें उसके गुणों से सीखना चाहिए। मन की बात दूसरों के गुणों से सीखने का बहुत बड़ा माध्यम बन गया है। इस कार्यक्रम ने कभी भी मुझे आपसे दूर नहीं होने दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात ने कई जनआंदोलनों को जन्म देने के अलावा उन्हें गति देना का भी काम किया है। चाहे मेक इन इंडिया के तहत बनाए जा रहे खिलौनों को विस्तार देने की बात हो या देश के छोटे दुकानदारों के साथ किसी तरह का मोलभाव ना करने का प्रण, जनता ने हमेशा मेरा साथ दिया है। इसके अलावा जब हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ था, तब भी इस कार्यक्रम ने लोगों को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

Tags

100 episode of mann ki baat100 episodes of mann ki baatinkhabarMann Ki Baatmann ki baat 100mann ki baat 100 episodemann ki baat 100th episodemann ki baat by modimann ki baat episodemann ki baat episodes
विज्ञापन