September 21, 2024
  • होम
  • Manik Saha Oath Ceremony: शाह ने ली त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ, PM modi और अमित शाह रहे मौजूद

Manik Saha Oath Ceremony: शाह ने ली त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ, PM modi और अमित शाह रहे मौजूद

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : March 8, 2023, 11:40 am IST

नई दिल्ली। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद आज Manik Saha को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल मिल गया है। भाजपा विधायक दल की सोमवार को हुई बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। शाह ने बुधवार को दूसरी बार पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

पीएम मोदी शपथ ग्रहण में पहुंचे

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बता दें, Manik Saha ने सोमवार शाम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर त्रिपुरा में सरकार बनाने का दावा किया था। शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का आयजोन अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में किया गया है।

इससे पहले सोमवार को भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के लिए Manik Saha का नाम प्रस्तावित किया गया। बैठक के बाद माणिक शाह ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, विधायक दल के नेता के रूप में मुझे चुनने के लिए मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, हम उन्नत त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे और सभी वर्ग के लोगो का कल्याण सुनिश्चित करेंगे।

बता दें, भाजपा ने 2018 से पहले त्रिपुरा में जहां एक भी सीट नहीं जीती थी। इससे पहले भाजपा आईपीएफटी के साथ गठबंधन के साथ सत्ता में आई थी और 1978 से 35 वर्षां तक सीमावर्ती राज्य में सत्ता में रहे वाम मोर्चे को बेदखल कर दिया था।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन