September 20, 2024
  • होम
  • 2000 के नोट को वापस लेने के फैसले पर जानिए क्या बोले RBI गर्वनर शक्तिकांत दास

2000 के नोट को वापस लेने के फैसले पर जानिए क्या बोले RBI गर्वनर शक्तिकांत दास

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : May 22, 2023, 12:40 pm IST

नई दिल्ली। RBI ने 2000 रुपए के नोटों के सर्कुलेशन पर रोक लगा दी है। इस बीच आज RBI के गर्वनर शक्तिकांत दास मीडिया के सामने आए और उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 2000 रुपए के नोट को बदलने के लिए बैंक तैयार हैं। बैंकों में सभी तरह की जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वो नोट को बदलने में हड़बड़ी ना दिखाए। जनता को चार महीने का समय दिया गया है, वह आराम से नोट बदलें।

RBI गर्वनर ने क्या कहा ?

शक्तिकांत दास ने कहा कि, मैं स्पष्ट करता हूं कि यह रिजर्व बैंक के मुद्रा प्रबंधन संचालन का एक हिस्सा है। समय-समय पर आरबीआई नोटों को वापस लेता है और नए नोट जारी करता है। हम 2000 रुपये के नोटों को बाजार से वापस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमने जनता को 4 महीने का समय दिया है, कोई जल्दबाजी की जरूरत नहीं है इसलिए आप आराम से बैंक जाए और 2000 रुपए के नोट बदले। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान आने वाली मुश्किलों को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।

30 सितंबर के बाद नोटों का क्या होगा ?

जब शक्तिकांत दास से पूछा गया कि 30 सितंबर के बाद 2000 रुपए के नोटों का क्या होगा तो उन्होंने कहा कि, हम लोगों को पूरी उम्मीद है कि 30 सितंबर के अंदर 2000 रुपए के मैक्सिमम नोट वापस आ जाएंगे। अगर इसके बाद भी बाजार में नोट रहते हैं, तो उसे लेकर आगे आप लोगों को बता दिया जाएगा।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन