September 8, 2024
  • होम
  • Viral: Metro में भोलेनाथ के गाने पर नाचे कांवड़िए, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

Viral: Metro में भोलेनाथ के गाने पर नाचे कांवड़िए, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : July 5, 2023, 11:12 am IST

Viral, Inkhabar। एक बार फिर दिल्ली मेट्रो चर्चा में है। इस बार लड़ाई या रोमांस को लेकर नहीं बल्कि डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कांवड़ यात्रा पर जा रहे कुछ लड़के मेट्रो में जमकर नाच रहे है। वायरल हुए इस वीडियो को देखकर लोगों का दिल खुश हो गया है।

Viral हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर संजीब मेहतो नाम के व्यक्ति ने इस क्लिप को शेयर किया है। जिसमें कुछ लोगों ने कांवड़ियों के कपड़े पहने हुए और मेट्रो में नाचते हुए दिख रहे हैं। नाचने के दौरान बैकग्राउंड में भोलेनाथ का गाना बज रहा है, जिस पर सभी फुल एनर्जी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक लड़का फ्रंट कैमरे से वीडियो शूट करते हुए दिखाई दे रहा है। जहां कई लोग इस वीडियो को काफी अच्छा बता रहे हैं तो कुछ ने इसका विरोध भी किया है।

https://www.instagram.com/p/CuH4buIhsp2/

83 हजार लोगों ने देखा वीडियो 

तीन दिन पहले शेयर किए गए इस वायरल वीडियो को अबतक 83 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा हैं। इस दौरान कुछ यूजर्स ने इस पर कमेंट कर रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां कुछ लोगों ने यात्रा को मस्ती बताया है। तो वहीं कुछ लोगों ने धार्मिक यात्रा के दौरान इस तरह की मस्ती को गलत बताया है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन