नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आप सरकार को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी है। चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार से लड़ने में वक्त बर्बाद होता है। शीश महल कंट्रोवर्सी के बाद आम जनता के मन में शक है कि क्या आम आदमी पार्टी सच में आम आदमी की है। उनके इस्तीफा देते ही पार्टी में कोहराम मचा है और सबकी नजर उनके अगले कदम पर है। अब इस पर भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया भी आ गई है।

गहलोत ने आप को आइना दिखायाः भाजपा

कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद इस पर भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया भी आ गई है। भाजपा ने कहा है  कैलाश गहलोत के इस कदम  ने अरविंद केजरीवाल को आईना दिखाया है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा ” कैलाश गहलोत ने अरविंद केजरीवाल को सीधा सीधा आईना दिखाया है। यह बताता है कि अरविंद केजरीवाल और उनका लुटेरों का गैंग, जो दिल्ली की जनता को लूटने में लगा हैं, कैलाश गहलोत उसके भागीदार नहीं बनना चाहते। उन्होंने बताया कि कैसे शीश महल के नाम पर अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए अय्याशी का सामान जुटाया।”

भाजपा का हाथ थामेंगे गहलोत?

कैलाश गहलोत ने अपने अगले प्लान के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन भाजपा की ऐसी प्रतिक्रिया के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि वह भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। दिल्ली विधानसभा का चुनाव सिर पर है लिहाजा और भी नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। ऐसे में आप के लिए दिल्ली की सत्ता में वापसी करना मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, विधायकों के घर फूंके, अमित शाह महाराष्ट्र की रैलियां रद्द कर दिल्ली पहुंचे

Miss Universe 2024: डेनमार्क की विक्टोरिया केजर बनी मिस यूनिवर्स, क्राउन पहनकर हुई इमोशनल