• होम
  • Breaking News Ticker
  • मोदी को मार दूंगा! मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आई ऐसी कॉल मच गया हड़कंप

मोदी को मार दूंगा! मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आई ऐसी कॉल मच गया हड़कंप

पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में किसी अनजान शख्स ने फ़ोन पर प्रधानमंत्री को जान से मारने की बात कही। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

narendra modi
inkhbar News
  • November 28, 2024 11:57 am Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में किसी अनजान शख्स ने फ़ोन पर प्रधानमंत्री को जान से मारने की बात कही। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6 साल में 3 धमकियां

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 6 साल में तीन धमकियां मिल चुकी है। 2023 में हरियाणा के एक व्यक्ति ने पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। वह खुद को हरियाणा के मोहाना गांव का रहने वाला बता रहा था। उसने कहा कि पीएम मोदी मेरे सामने आ जाए तो मैं उन्हें गोली मार दूं।

राजीव गांधी जैसा हाल

साल 2022 में भी पीएम मोदी को जेवियर नाम के एक व्यक्ति ने धमकी दी थी। केरल बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को खत भेजकर धमकी दी गई थी। इसमें लिखा हुआ था कि मोदी का हाल राजीव गांधी जैसा करूंगा, उस समय पीएम मोदी केरल दौरे पर जाने वाले थे।

अलाउद्दीन ने दी धमकी

साल 2018 में महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पेज पर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी। वह खुद को आतंकी संगठन जैश-ए -मोहम्मद का सदस्य बता रहा था। फेसबुक पोस्ट में उसने ISIS के झंडे की फोटो भी लगाई थी।

 

धीरे-धीरे हलाल कर दो! हिंदुओं के नरसंहार के लिए एक हुआ पूरा बांग्लादेश, लगाए जा रहे दिल दहलाने वाले नारे