पति ने पत्नी के प्रेमी का काटा गला फिर पी गया खून, कर्नाटक के कोल्लार का मामला

बेंगलुरु। कर्नाटक से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी के प्रेमी का गला काटा इसके बाद उसके खून को पी गया। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके बाद अवैध संबंधों के संदेह के चलते उसने अपने दोस्त का गला ही काट दिया। गला काटने के बाद उसने दोस्त के खून को भी पी लिया। वहीं आरोपी ने अपने एक तीसरे दोस्त को इस सारी घटना का वीडियो बनाने के लिए भी कहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने क्या कहा ?

ये पूरा मामला कर्नाटक के जिला कोल्लार में स्थित चिक्काबल्लापुर का है। घटना पर पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विजय है। विजय को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका अफेयर उसके दोस्त मारेश के साथ चल रहा है। इसके बाद विजय ने अपने दोस्त मारेश को मुलाकात के लिए एक जगह पर बुलाया और धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया। इस दौरान विजय के दूसरे दोस्त जॉन ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में विजय मारेश का खून पीता हुआ भी दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मारेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Tags

karnataka crimekarnataka man drinks wife lover bloodkarnataka man slits wife lover throatKarnataka newsKarnataka PoliceKarnataka viral videolatest news of Karnatakalatest news of Karnataka Crime
विज्ञापन