• होम
  • Breaking News Ticker
  • Himachal Accident: शिमला के रामपुर में हादसे का शिकार हुई कार, 4 लोगों की मौत

Himachal Accident: शिमला के रामपुर में हादसे का शिकार हुई कार, 4 लोगों की मौत

Himachal Accident, Inkhabar। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के रामपुर उपमण्डल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार शिमला में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब दुल्हन को बारात संग विदा कर वापस घर लौट रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में  […]

Himachal Accident: शिमला के रामपुर में हादसे का शिकार हुई कार, 4 लोगों की मौत
inkhbar News
  • June 28, 2023 2:23 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

Himachal Accident, Inkhabar। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के रामपुर उपमण्डल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार शिमला में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब दुल्हन को बारात संग विदा कर वापस घर लौट रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में  एक युवती भी घायल है। हादसे में दुल्हन के भाई की भी मौत हो गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। एक दिन पहले जिस घर में शहनाई गूंज रही थी, वहां अब कोहराम मच गया है।

घायल शिवानी का चल रहा है इलाज

ये घटना मंगलवार शाम की है। जहां पर शाम के समय बारात देवठी से कलेड़ा के लिए गई थी। इस दौरान सुबह के समय जब दुल्हन के भाई सहित चार युवक और युवती वापस घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार सलूणी कैंची में अनियंत्रित हुई और करीब 300 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में दुल्हन के भाई अविनाश समेत सुमन, हिमानी, संदीप की मौत हो गई। जबकि 22 वर्षीय शिवानी घायल है। फिलहाल शिवानी का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

इससे पहले 1 जून को मंडी जिले में भी 40 यात्रियों से अधिक लोगों को लेकर जा रही थी। इस दौरान बस सड़क से फिसलकर खाी में गिर गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए थे।