PHOTO: बाढ़ में डूबी आधी दिल्ली, सीएम हाउस और रिंग रोड में घुसा पानी

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इस बीच  गुरुवार की सुबह 8 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच चुका है। दिल्ली के कई निचले इलाके यमुना के पानी में डूब गए हैं। रिंग रोड, निगम बोध घाट, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट में बाढ़ का पानी आ गया है। इन इलाकों से लोगों को लगातार हटाया जा रहा है। इस बीच सीएम हाउस और रिंग रोड पर भी पानी घुस गया है। तस्वीरों में देखिए हाल-

Tags

delhi floodDelhi Flood NewsDelhi Monsoon RainDelhi Newsdelhi rainDelhi weatherLatest News in HindiTrending Storyyamuna river delhiyamuna river water level
विज्ञापन