• होम
  • Breaking News Ticker
  • Himachal Pradesh: राज्यपाल शिवप्रताप सिंह शुक्ला ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

Himachal Pradesh: राज्यपाल शिवप्रताप सिंह शुक्ला ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

Himachal Pradesh, Inkhabar। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के राज्यपाल शिवप्रताप सिंह शुक्ला ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा भी लिया। दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पहाड़ में बाढ़ ने काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया हैं। इस आपदा […]

Himachal Pradesh: राज्यपाल शिवप्रताप सिंह शुक्ला ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
inkhbar News
  • July 15, 2023 2:51 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

Himachal Pradesh, Inkhabar। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के राज्यपाल शिवप्रताप सिंह शुक्ला ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा भी लिया। दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पहाड़ में बाढ़ ने काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया हैं। इस आपदा में पर्यटकों को भी परेशान होना पड़ा। हिमाचल में हुई तबाही को लेकर मेरी गृह मंत्री से बात हुई है, उन्होंने मुझे आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार हिमाचल की हर संभव मदद करेगी। बाढ़ के कारण कितना नुकसान हुआ है इसका आंकड़ा अभी आना बाकी है। फिलहाल केंद्र सरकार ने 300 करोड़ हिमाचल को दिए है।

 

बाढ़ से 108 लोगों की मौत

भारी बारिश और बाढ़ ने हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। बाढ़ के कारण 108 लोगों की मौत और करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रदेश की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू से फोन पर बात की थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।