September 17, 2024
  • होम
  • Election result 2023: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में आज आएंगे चुनाव के नतीजे, तैयारियां पूरी

Election result 2023: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में आज आएंगे चुनाव के नतीजे, तैयारियां पूरी

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : March 2, 2023, 11:52 am IST

नई दिल्ली। आज पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरु होगी। तीनों राज्यों में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र की कस्बा पेठ, चिंचवाड़ विधासभा सीट तमिलनाडु की इरोड-पूर्व सीट, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी और झारखंड की रामगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी आज घोषित किए जाएंगे। बता दें, त्रिपुरा में एक चरण में 16 फरवरी और मेघालय, नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुए थे।

मतगणना सुबह आठ बजे से होगी शुरू

मतगणना को लेकर त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना पांच से आठ दौर में होगी। उन्होंने कहा कि दोपहर तक रुझान स्पष्ट हो जाएंगे। त्रिपुरा विधानसभा की कुल 60 सीटों पर 89.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। विभिन्न दलों के कुल 259 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

वहीं मेघालय की 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को हुए चुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। एग्जिट पोल की माने तो इस बार राज्य में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी को चुनाव में सबसे अधिक सीटें मिलने का अनुमान है।

इसके अलावा नागालैंड की बात करें तो इस बार भी सत्तारूढ़ भाजपा और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के गठबंधन को बहुमत मिल सकता है। बता दें, 60 सदस्यीय विधानसभा में एनडीपीपी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा है, वही भाजपा ने यहां पर अपने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन