Election 2023: मेघालय और नागालैंड में मतदान शुरु, 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

नई दिल्ली। आज पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नागालैंड में विधानसभा के लिए मतदान होगा। करीब महीने भर से अधिक समय से चला आ रहा चुनाव का शोर शनिवार को थम गया। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। दोनों ही राज्यों में 40 महिला समेत कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा  के कड़े इंतजाम किए गए है, जिसके लिए केंद्रीय सुरक्षा बल, नागालैंड पुलिस सहित विभिन्न बलों को तैनात किया गया है। बता दें, मेघालय में भाजपा एनपीपी के साथ गठबंधन में थी, जबकि नगालैंड में एनडीपीपी के साथ गठबंधन में सत्ता में थी।

2 मार्च को आएंगे नतीजे

बता दें, पूर्वाेत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे  2 मार्च को आएंगे। जहां मेघालय और नागालैंड में मतदान आज होगा। त्रिपुरा में गत 16 फरवरी को मतदान हुआ था।
नागालैंड में 13 लाख मतदाता

बता दें, राज्य में 13 लाख से अधिक मतदाता हैं और 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं एवं 19 निर्दलीय समेत 184 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 27 फरवरी को सुबह सात बजे से चार बजे तक मतदान होगा।

मेघालय में 21 लाख मतदाता

इस बार मेघालय में कुल 375 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, इनमें 36 महिलाएं भी है। पिछली सरकार में भाजपा एनपीपी के साथ गठबंधन में सरकार में थी, लेकिन इस बार भाजपा ने यहां पर अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यहां पर विधानसभा की 60 सीटें हैं, लेकिन एक उम्मीदवार के निधन के कारण इस बार 59 सीटों पर मतदान होगा। राज्य में कुल 21,61,729 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,68,801 और महिला मतदाताओं की संख्या 10,92,326 है।

Tags

assembly election 2023assembly elections 2023elections 2023meghalayameghalaya assembly election 2023meghalaya assembly elections 2023Meghalaya ElectionMeghalaya Election 2023Meghalaya Election 2023 Datemeghalaya election dates
विज्ञापन