• होम
  • Breaking News Ticker
  • हरमनप्रीत की धमाकेदार पारी से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को दिया 150 रन का टारगेट, नल्लापुरेड्डी चरणी ने झटके 2 विकेट!

हरमनप्रीत की धमाकेदार पारी से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को दिया 150 रन का टारगेट, नल्लापुरेड्डी चरणी ने झटके 2 विकेट!

MI vs DC Final: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 149 रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए नट साइवर-ब्रंट ने इतिहास रच दिया है.

MI vs DL
  • March 15, 2025 9:43 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 day ago

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का फाइनल मुकाबला शनिवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हैं। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी खेली और 44 गेंदों में 66 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा नैट सीवर ब्रंट ने 28 गेंदों में 30 रन का अहम योगदान दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। मारिजेन कैप्प और जेस जोनासन ने 2-2 विकेट झटके, जिससे मुंबई की टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। अब दिल्ली कैपिटल्स को खिताब जीतने के लिए 150 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

मुंबई इंडियंस का  स्कोर

WPL 2025 के ब्रेबोर्न स्टेडियम में अब तक का सबसे कम स्कोर 166 रन था, जो गुजरात जायंट्स ने एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था। हालांकि, मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस इस मैदान पर सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। गौरतलब है कि WPL के फाइनल मुकाबले अब तक हाई-स्कोरिंग नहीं रहे हैं।

दिल्ली की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। नल्लापुरेड्डी, जेस जोनासन और मैरिजेन कैप ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एनाबेल सदरलैंड को भी एक विकेट हासिल हुआ।

नट साइवर-ब्रंट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

नट साइवर-ब्रंट ने WPL इतिहास में एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने का अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने WPL 2025 में कुल 523 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। इससे पहले, यह रिकॉर्ड RCB की एलिस पेरी के नाम था, जिन्होंने WPL 2024 में 347 रन बनाए थे।

इसके अलावा, ब्रंट ने इस सीजन फाइनल से पहले 9 विकेट भी झटके हैं। ऐसे में, वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सबसे बड़े दावेदारों में से एक मानी जा रही हैं।

Read Also: विराट कोहली ने संन्यास को लेकर ये क्या कह दिया, टेस्ट छोड़ेंगे लेकिन T20 में करेंगे वापसी? IPL 2025 से पहले दिया बड़ा बयान

Tags

"WPL Final