• होम
  • Breaking News Ticker
  • विदेशी यात्राओं में देश का अपमान करने से पीछे नहीं चूकते, राहुल गांधी की टिप्पणी पर अनुराग ठाकुर का बयान

विदेशी यात्राओं में देश का अपमान करने से पीछे नहीं चूकते, राहुल गांधी की टिप्पणी पर अनुराग ठाकुर का बयान

नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में पीएम मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान आया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, राहुल गांधी की हर विदेश यात्रा भारत का अपमान करने में कहीं पीछे नहीं रहती है। इस बार की यात्रा भी उसी दिशा में जहां पर […]

अनुराग ठाकुर
inkhbar News
  • May 31, 2023 12:14 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में पीएम मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान आया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, राहुल गांधी की हर विदेश यात्रा भारत का अपमान करने में कहीं पीछे नहीं रहती है। इस बार की यात्रा भी उसी दिशा में जहां पर वह अपमान तो प्रधानमंत्री मोदी का करना चाहते हैं लेकिन अंत में इन सब बयानों से देश का ही अपमान हो रहा है। वे भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते, वे इसे एक राज्यों का संघ मानते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा, आखिर राहुल गांधी विदेश में होने वाली अपनी प्रायोजित कार्यक्रमों से साबित क्या करना चाहते है, जब-जब वो विदेश में जाते है तब देश को बदनाम करते है। जो साख हमारे देश की आज के समय दुनिया में बढ़ी है उसको गिराने का काम राहुल गांधी कर रहे है।

राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान राहुल ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर तंज किया है उन्होंने कहा कि, देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं।

भगवान से भी ज्यादा जानते हैं। वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं। मुझे लगता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं। मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है।