• होम
  • Breaking News Ticker
  • देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे CM पद की शपथ, होम मिनिस्ट्री पर टिकी सबकी नजर

देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे CM पद की शपथ, होम मिनिस्ट्री पर टिकी सबकी नजर

आज शाम साढ़े 5 बजे देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे, जिसमें NCP की ओर से अजित पवार और शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे हो सकते हैं।

inkhbar News
  • December 5, 2024 7:44 am Asia/KolkataIST, Updated 5 months ago

मुंबई। चुनाव परिणाम आने के 11 दिनों तक लंबे इंतजार के बाद आज महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। आज शाम साढ़े 5 बजे देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे, जिसमें NCP की ओर से अजित पवार और शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे हो सकते हैं।

गृह मंत्रालय पर खींचतान जारी 

बताया जा रहा है गृह मंत्रालय किसे मिलेगा इसपर खींचतान जारी है। शिंदे खेमे का कहना है कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद नहीं दिया गया तो फिर अब गृह मंत्रालय जरूर मिलना चाहिए। वहीं बीजेपी इसपर राजी नहीं है। भाजपा गृह मंत्रालय और स्पीकर जैसे पद अपने पास ही रखना चाहती है।

शक्ति प्रदर्शन करेगा NDA!

फडणवीस सरकार के शपथ ग्रहण में एनडीए गठबंधन अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा एनडीए के कई दिग्गज नेता इस शपथ समारोह में शामिल होंगे।