Delhi Election Date 2025: निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो जायेंगे। इस वजह से 18 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो रही है।

2020 के परिणाम

2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी। 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

एक करोड़ 55 लाख वोटर्स डालेंगे वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसमें 83 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता और 79 लाख महिला वोटर्स हैं। 830 ऐसे वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 100 से अधिक है। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 0.8 लाख है। 33 हजार 330 पोलिंग स्टेशन बनाये जाएंगे।

 

अमित शाह को ‘मुसलमान’ बना दिया, ईंट का जवाब पत्थर से दिया!

आसाराम बापू को जेल से मिली आज़ादी, सुप्रीम कोर्ट ने दी 31 मार्च तक अंतरिम जमानत