• होम
  • Breaking News Ticker
  • Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान जारी, 9 बजे 8.10 प्रतिशत हुई वोटिंग

Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान जारी, 9 बजे 8.10 प्रतिशत हुई वोटिंग

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज यानी बुधवार सुबह 7 बजे से सिंगल फेज में वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत सामने आ गया है। ठंड के बाद भी मतदाता उत्साहित है।

Delhi Election 2025
inkhbar News
  • February 5, 2025 9:44 am Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 : दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आज यानी बुधवार सुबह 7 बजे से सिंगल फेज में वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत सामने आ गया है। ठंड के बाद भी मतदाता उत्साहित है। अब तक 8.10 फीसदी मतदान हुआ है। दिल्ली के 1.55 करोड़ मतदाता शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए करीब 13 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिसमें महिला प्रत्याशी सिर्फ 96 है।

मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग

पहले दो घंटे के मतदान में सबसे ज्यादा वोटिंग मुस्ताफाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुई है। इस सीट से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता ताहिर हुसैन चुनाव लड़ रहे हैं। ताहिर हुसैन दिल्ली दंगे के आरोपी है, इसके बाद भी ओवैसी की पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में घर से निकल कर वोटिंग करने पहुंच रहे हैं।

8 फरवरी को आएंगे रिजल्ट

गौरतलब है कि दिल्ली की भी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान है और 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है। 2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी। साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

 

हाहाहा! मर गए लोग महाकुंभ में…,सदन में नीचे गिर गए अमेठी सांसद, किशोरी लाल की बेशर्मी देखकर उबल पड़े लोग