दिल्ली की भाजपा सरकार आज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बजट 80,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। वहीं बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कैबिनेट मंत्रियों के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
नई दिल्ली: दिल्ली की भाजपा सरकार आज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बजट 80,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। इस बार बजट की थीम विकसित दिल्ली रखी गई है। वहीं इसी थीम के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विधानसभा में बजट पेश करेंगी। वहीं बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कैबिनेट मंत्रियों के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। उनके साथ मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज सिंह भी मौजूद रहें।
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सरकार के पहले बजट पेश होने से पहले पूजा-अर्चना करने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं। pic.twitter.com/diwqv5Blu7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2025
इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “”बजरंग बली भला करेंगे। दिल्ली का विकास होगा और राम राज्य आएगा।” वहीं मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा “यह एक ऐतिहासिक बजट होगा, जिससे दिल्ली वाले खुश होंगे।”
#WATCH दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कहा, “बजरंग बली भली करेंगे। दिल्ली का भला होगा। दिल्ली का विकास होगा। राम राज्य स्थापित होगा…” pic.twitter.com/WPqmARYgZy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2025
#WATCH दिल्ली सरकार के आज पेश होने वाले पहले बजट पर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक बजट होगा। इस बजट से दिल्ली वाले खुश होंगे…” pic.twitter.com/24zFjIU5Av
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2025
जानकारी के अनुसार, इस बजट में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दिल्ली में पानी की किल्लत और मानसून में जलभराव की समस्या को हल करने के लिए सरकार जल बोर्ड का बजट बढ़ा सकती है। इसके अलावा, सड़क विकास, अस्पताल निर्माण और सार्वजनिक परिवहन को सुधारने के लिए भी वित्तीय प्रावधान किए जाएंगे। सरकार बसों की संख्या बढ़ाने और मेट्रो फेज-4 की परियोजना को गति देने पर भी ध्यान देगी। इसके साथ ही, यमुना नदी की सफाई और यमुना रिवर फ्रंट विकास से जुड़ी योजनाओं की घोषणा हो सकती है।
बता दें,भाजपा सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जनता के लिए चल रही मुफ्त योजनाएं जारी रहेंगी। मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए बस यात्रा की सुविधा पहले की तरह मिलेगी। इसके लिए अलग से बजट आवंटित किया जाएगा। वहीं महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना को लागू करने के लिए भी सरकार बजट में विशेष प्रावधान कर सकती है।
ये भी पढ़ें: आज की पांच बड़ी ख़बरें: दिल्ली में आज BJP सरकार पेश करेगी बजट, न्यूजीलैंड में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके