Devendra fadnavis: देश के मुसलमानों ने औरंगजेब को कभी स्वीकार नहीं किया – देवेंद्र फडणवीस

Devendra fadnavis, Inkhabar। महाराष्ट्र में औरंगजेब के विवाद के बीच राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस  का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारत में रह रहे मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं हैं, औरंगजेब और उसके वंश के लोग बाहर से आए थे। फडणवीस ने कहा कि इस देश के मुसलमानों ने औरंगजेब को कभी स्वीकार नहीं किया है।

Devendra fadnavis ने क्या कहा ?

फडणवीस ने कहा कि, हमारे राजा केवल छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। हमारे पास दूसरा राजा नहीं हो सकता है। इस देश का मुसलमान जिसके पास राष्ट्रीय विचार हैं, उसने औरंगजेब को कभी स्वीकार नहीं किया, वो केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं।

No Muslim in India descendant of Aurangzeb, says Devendra Fadnavis

Read @ANI Story | https://t.co/LWo1Qaynr5#Maharashtra #Devendrafadnavis #BJP #ShivSena #maharashtraday2023 pic.twitter.com/Ywee4CkVld

— ANI Digital (@ani_digital) June 19, 2023

इस दौरान फडणवीस ने औरंगाबाद जिले में औरंगजेब के मकबरे पर जाने के लिए वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पर भी निशाना साधा और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से सवाल किया कि क्या उन्हें उनका कदम मंजूर है। बता दें, साल की शुरुआत में बीएमसी चुनाव में ठाकरे और प्रकाश आंबेडकर के दलों ने गठबंधन किया था।

महाराष्ट्र में औरंगजेब का विवाद जारी

बता दें, महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से औरंगजेब और टीपू सुल्तान को लेकर विवाद जारी है। कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब की तस्वीर लगाई थी, जिसके बाद बवाल शुरू हुआ था। इस घटना के बाद कोल्हापुर में हिंसा हुई थी। हिंसा के बाद विपक्ष की पार्टियों ने भाजपा पर आरोप लगाए थे कि बीजेपी चुनाव से पहले औरंगजेब का मुद्दा जानबूझकर उठा रही है। वहीं शिंदे गुट और बीजेपी विपक्ष को इसका जिम्मेदार बता रहा है।

Tags

Aurangzeb Rowdevendra fadnavisDevendra fadnavis statementmaharashtraMuslimsऔरंगजेब रोदेवेंद्र फडणवीसमहाराष्ट्र
विज्ञापन