UP: भाषण खत्म होते ही गिरा सीएम योगी का पंडाल, तेज आंधी बनी वजह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर सीएम योगी का भाषण था, जिसके खत्म होते ही उनका पंडाल गिर गया।

सभी पार्टी कार्यकर्ता हैं सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण के बाद उनका पंडाल गिर गया है। कहा जा रहा है कि सीएम योगी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद तेज आंधी आई और कार्यक्रम स्थल पर लगा टेंट जमींदोज हो गया है। हालांकि राहत की खबर ये है कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी पार्टी कार्यकर्ता सुरक्षित हैं।

Tags

CM Yoginagar nikay chunav up 2023nikay chunav voter list 2023 upUP Nagar Nikay chunav 2023up nagar nikay chunav updateup nikay chunavUP Nikay Chunav 2023 Dateup nikay chunav 2023 latest newsup nikay chunav news in hindi
विज्ञापन