AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज 12 बजे CM केजरीवाल कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया जाएगा। इस जश्न में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। इस दौरान केजरीवाल दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें, चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है।

आयोग ने कहा कि AAP को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। अब इस मौके पर आज केजरीवाल पार्टी दफ़्तर जाकर देश को संबोधित करेंगे।

वहीं पार्टी को राष्ट्रीय महत्व दिए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि , निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया तथा तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया। मान ने ट्वीट किया कि – “कमाल कमाल ‘आप’ टीम के कप्तान अरविंद केजरीवाल जी के सपनों को बधाई, करोड़ों टीम सदस्यों को बधाई, मेहनत रंग लाई, ‘आप’ की क्रांति का चश्मदीद गवाह है।

TMC, CPI और NCP का छिना दर्जा

बता दें, इसके अलावा चुनाव आयोग ने तीनों दलों टीएमसी, सीपीआई और एनसीपी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। मामले पर चुनाव आयोग ने कहा कि  इन तीनों दलों को 2 लोकसभा चुनाव और 21 राज्य विधानसभा चुनावों में मौका दिया गया था लेकिन ये पार्टियां उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसके कारण इन पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापल ले लिया गया। आने वाले समय मे अगर ये पार्टियां अच्छा प्रदर्शन करेगी तो फिर से इनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाएगा।

Tags

Aam Aadmi PartyAAM Adami PartyAAPAAP gets national party statusaap national party statusaap partyAAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जाArvind KejriwalNational Partyअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीआम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है. इसके अलावा तीन दलों से राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा छीन लिया गया है. इन तीन दलों में राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP)राष्ट्रीय पार्टी का दर्जासौरभ भारद्वाज
विज्ञापन