September 28, 2024
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज 12 बजे CM केजरीवाल कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज 12 बजे CM केजरीवाल कार्यकर्ताओं  को करेंगे संबोधित

AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज 12 बजे CM केजरीवाल कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : April 11, 2023, 11:48 am IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया जाएगा। इस जश्न में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। इस दौरान केजरीवाल दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें, चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है।

आयोग ने कहा कि AAP को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। अब इस मौके पर आज केजरीवाल पार्टी दफ़्तर जाकर देश को संबोधित करेंगे।

वहीं पार्टी को राष्ट्रीय महत्व दिए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि , निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया तथा तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया। मान ने ट्वीट किया कि – “कमाल कमाल ‘आप’ टीम के कप्तान अरविंद केजरीवाल जी के सपनों को बधाई, करोड़ों टीम सदस्यों को बधाई, मेहनत रंग लाई, ‘आप’ की क्रांति का चश्मदीद गवाह है।

TMC, CPI और NCP का छिना दर्जा

बता दें, इसके अलावा चुनाव आयोग ने तीनों दलों टीएमसी, सीपीआई और एनसीपी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। मामले पर चुनाव आयोग ने कहा कि  इन तीनों दलों को 2 लोकसभा चुनाव और 21 राज्य विधानसभा चुनावों में मौका दिया गया था लेकिन ये पार्टियां उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसके कारण इन पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापल ले लिया गया। आने वाले समय मे अगर ये पार्टियां अच्छा प्रदर्शन करेगी तो फिर से इनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाएगा।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन