बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान-' मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है '

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर जंतर-मंतर में पहलवानों का प्रदर्शन चल रहा है, वो सरकार से मांग कर रहे हैं कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर जल्दी कार्रवाई करें। अब इस पूरे मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है।

दिल्ली पुलिस के कार्यवाही पर पूरा भरोसा है- बृजभूषण

बृजभूषण शरण सिंह जी एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मैं न्यायपालिका के कार्यप्रणाली से संतुष्ट हूं। बता दें कि जब बृजभूषण से इस पर सवाल पूछा गया कि आप पर दिल्ली पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, मुझे दिल्ली पुलिस की कार्यवाही पर भी पूरा भरोसा है।

बृजभूषण पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं पहलवान

भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे हैं। वो भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मांग की है कि बृजभूषण शरण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए। अब इसी बीच पहलवानों ने एक और ऐलान कर दिया है।

प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने दूसरी बार खोला मोर्चा

भारतीय पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दूसरी बार मोर्चा खोल चुके हैं। उन्होंने सयुंक्त रूप से इस बात का ऐलान किया है कि, जंतर-मंतर में ये प्रदर्शन बृजभूषण शरण सिंह के जेल जाने तक जारी रहेगा। वहीं महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मांग की है कि तत्काल बृजभूषण शरण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए।

सभी राजनीतिक दलों का मिल रहा है समर्थन

महिला पहलवान विनेश फोगाट से मांग की है कि, आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए। बता दें कि पहलवान दूसरी बार भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। अब प्रोटेस्ट कर रहे कई पहलवानों को कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल रहा है।

Tags

"" Wrestlers Jantar Mantar Protest"bajrang puniaolympic medalsakshi malikwrestling
विज्ञापन