September 20, 2024
  • होम
  • Twitter से गायब हुई नीली चिड़िया, Elon Musk ने 'डॉगी' को बनाया ट्विटर का नया LOGO

Twitter से गायब हुई नीली चिड़िया, Elon Musk ने 'डॉगी' को बनाया ट्विटर का नया LOGO

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : April 4, 2023, 8:52 am IST

नई दिल्ली। एलन मस्क ने Twitter का अधिग्रहण करने के बाद एक बार फिर इसमें नया बदलाव किया है। जहां एलन मस्क ने पहले ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की है अब उन्होंने Twitter का लोगो ही बदल दिया। बता दें, अब लोगो में नीली चिड़िया की बजाय कुत्ता दिख रहा है। इसको लेकर मस्क ने ट्वीट के जरिए एक फोटो भी शेयर  किया है। जिसमें कुत्ता कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और ट्रैफिक पुलिस वाले के हाथ में उसका लाइसेंस है, जिस पर नीली चिड़िया की फोटो है। इस दौरान कुत्ता यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि यह उसकी पुरानी फोटो है।

twitter
twitter

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

दरअसल, सोमवार रात से यूजर्स को अपने Twitter अकाउंट पर नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता नजर आने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। लोग एक-दूसरे से सवाल पूछने लगे कि क्या सभी को Twitter के लोगो पर कुत्ता दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ लोगों ने Twitter के हैक होने की भी बात कही। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लोगो को बदले जाने की पुष्टि की है।

मस्क ने पहले दिए थे सकेत

बता दें, एलन मस्क ने डॉगी को लेकर पहले भी संकेत दिए थे। उन्होंने इसी साल फरवरी में एक फोटो ट्वीट की थी। उसके कैप्शन में मस्क ने लिखा था कि ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं। फोटो में एक कुत्ते को ट्विटर के सीईओ की कुर्सी पर बैठा रखा है, और उसके आगे टेबल पर एक पेपर रखा था, जिसमें इस कुत्ते का नाम फ्लोकी लिखा गया था, और नीचे उसकी पोस्ट चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लिखी गई थी। इस पेपर पर ट्विटर का लोगो यानी नीली चिड़िया थी। हालांकि तब किसी ने नहीं सोचा था कि मस्क ट्विटर का सालों  पुराना लोगो बदलने जा रहे हैं।

CSK vs LSG: 12 रनों से जीती चेन्नई, ऋतुराज ने ठोका दूसरा अर्धशतक

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन