September 17, 2024
  • होम
  • कर्नाटक में हार के बाद भाजपा नेता का बयान, राहुल गांधी की दूरी कांग्रेस के लिए है मददगार

कर्नाटक में हार के बाद भाजपा नेता का बयान, राहुल गांधी की दूरी कांग्रेस के लिए है मददगार

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : May 14, 2023, 2:10 pm IST

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित मालवीय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए उनके कांग्रेस से दूर रहने के फायदे गिनाए है।

क्या बोले अमित मालवीय

अमित मालवीय ने कहा कि, राहुल को दूर रखने से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस हिमाचल से लेकर कर्नाटक तक में काम करने वाली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, राहुल गांधी पूंजीपतियों के खिलाफ लगातार हमला कर रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक के नतीजों के आने के बाद  इसे गरीब की जीत और क्रोनी पूंजीपतियों की हार बताया था। लेकिन ये विडंबना बहुत साल पहले ही मर गई थी जब रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया चैनलों को एक्सक्लूसिव देना शुरू कर दिया था।

भाजपा के वोट प्रतिशत में आई मामूली गिरावट

मालवीय ने कहा कि भाजपा भले ही कर्नाटक में नीचे हो सकती है लेकिन बाहर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर पर नजर डाले तो भाजपा का वोट शेयर 2018 में 36.2 फीसदी से घटकर 35.8 फीसदी हुआ है, जो महज 0.4 प्रतिशत की गिरावट थी। वहीं कांग्रेस के वोट शेयर में 4.8 प्रतिशत की बढ़त हुई है। इसके अलावा जेडीएस को 4.9 फीसदी का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सबसे बड़ा लाभ पुराने मैसूर क्षेत्र से मिला है।

बता दें, कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया जा रहा है। राहुल का समर्थन करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि, मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी आगे जाकर देश के पीएम बन सकते हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन