September 8, 2024
  • होम
  • बिपरजॉय 6 घंटे में बनेगा बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान, इन राज्यों के लिए अलर्ट हुआ जारी

बिपरजॉय 6 घंटे में बनेगा बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान, इन राज्यों के लिए अलर्ट हुआ जारी

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : June 11, 2023, 11:18 am IST

नई दिल्ली। तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिपरजॉय तूफान भयानक रूप ले सकता है। विभाग के अनुसार अगले 6 घंटों के अंदर ये खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। बताया जा रहा है इस तूफान का असर कई तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान यहां तूफान और तेज बारिश होन की उम्मीद है।

बिपरजॉय  6 घंटों के भीतर लेगा खतरनाक रूप

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अगले 6 घंटों के भीतर एक खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसका असर पाकिस्तान तक देखा जाएगा। 15 जून तक ये खतरनाक बिपरजॉय पाकिस्तान और उसके तटीय इलाकों तक पहुंच जाएगा।

राज्यों के लिए अलर्ट जारी

तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और अन्य तटीय क्षेत्रों को शनिवार को अलर्ट पर रखा गया था। इसके अलावा अरब सागर तट पर वलसाड के तीथल बीच पर ऊंची लहरें देखने के बाद इसे 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वही विभाग ने मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

पांच श्रेणियों में बंटे चक्रवात

हवा की रफ्तार के हिसाब से इन चक्रवातों को पांच श्रेणियों में बांटा जाता है। श्रेणी एक में 119 किलोमीटर प्रति घंटा से 153 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार तक, श्रेणी दो में 154 से 177 किलोमीटर प्रति घंटा, श्रेणी तीन में 178 से 208 किलोमीटर प्रति घंटा, श्रेणी चार में 209 से 251 किलोमीटर प्रति घंटा और श्रेणी पांच में 252 किलोमीटर प्रति घंटा और उससे अधिक रफ्तार के तूफान आते हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन