• होम
  • Breaking News Ticker
  • Manipur Violence: हिंसा से मणिपुर की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान, जीएसटी कलेक्शन में आई गिरावट

Manipur Violence: हिंसा से मणिपुर की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान, जीएसटी कलेक्शन में आई गिरावट

इंफाल। मणिपुर में हो रही हिंसा का असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार मणिपुर इकलौता राज्य है जिसके जीएसटी कलेक्शन में गिरावट आई है। ₹1,65,105 crore gross #GST revenue collected for July 2023; records […]

Manipur Violence: हिंसा से मणिपुर की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान, जीएसटी कलेक्शन में आई गिरावट
inkhbar News
  • August 1, 2023 8:10 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

इंफाल। मणिपुर में हो रही हिंसा का असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार मणिपुर इकलौता राज्य है जिसके जीएसटी कलेक्शन में गिरावट आई है।

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2023 में मणिपुर में जीएसटी कलेक्शन घटकर 42 करोड़ रुपए पर आ गया है जो जुलाई 2022 के मुकाबले 7 फीसदी कम है। वहीं पिछले महीने जून 2023 के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन में 30.61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जून 2023 में मणिपुर का जीएसटी कलेक्शन 60.37 करोड़ रुपए रहा था।

निर्यात में 80 फीसदी की आई गिरावट

बता दें, मणिपुर के हाथ से बने कपड़े, औषधि वाले पौधे और खाद्य वस्तुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी ज्यादा मांग है। इसके अलावा मणिपुर अपने मोयरांगफी, लीरम, लेसिंगफी और फैनेक जैसे फैब्रिक को अमेरिका, यूरोप और सिंगापुर में निर्यात भी करता है। लेकिन मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हो रही हिंसा के कारण राज्य के निर्यात में 80 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं हिंसा के कारण बंद इंटरनेट से भी राज्य की अर्थव्यवस्था को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है।