September 28, 2024
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Video: महाराष्ट्र में AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi की रैली में लगे औरंगजेब अमर रहे के नारे
Video: महाराष्ट्र में AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi की रैली में लगे औरंगजेब अमर रहे के नारे

Video: महाराष्ट्र में AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi की रैली में लगे औरंगजेब अमर रहे के नारे

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : June 25, 2023, 4:55 pm IST

Asaduddin Owaisi, Inkhabar। महाराष्ट्र के बुलढाणा में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin owaisi)  की रैली में औरंगजेब अमर रहे के नारे लगे है। बता दें, ओवैसी शनिवार की शाम को महाराष्ट्र की बुलढाणा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ मे कुछ लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, औरंगजेब तेरा नाम रहेगा, औरंगजेब अमर रहे के नारे लगाना शुरू कर दिए। नारों का एक वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ है।

Asaduddin Owaisi की रैली में लगे नारो पर पुलिस ने क्या कहा ?

मामले को लेकर बुलढाणा पुलिस का कहना है कि, ओवैसी की रैली में लगाए गए नारों का एक वीडियो उनके पास है। फिलहाल हमारे द्वारा इस वीडियो की जांच की जा रही है। अब तक वीडियो को लेकर किसी तरह की शिकायत हमारे पास नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ता जा रहा है विवाद

इन दिनों महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इससे पहले शिव सेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे और बहुजन आघाडी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र पर जाकर मुगल बादशाह को पुष्पांजलि अर्पित की थी। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद सोशल मीडिया में कोल्हापुर में भी कुछ मुस्लिम कॉलेज छात्रों ने औरंगजेब पर व्हाट्सएप स्टेटस और ऑडियो संदेश पोस्ट किए थे, जिसके बाद इलाके में हिंसा हुई थी, सोशल मीडिया में औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट होने के कारण कई हिंदू संगठन भड़क गए थे।

देश के मुसलमानों ने औरंगजेब को स्वीकार नहीं किया

16 जून को भी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए औरंगजेब मामले को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि हमारे राजा केवल छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। हमारे पास दूसरा राजा नहीं हो सकता है। इस देश का मुसलमान जिसके पास राष्ट्रीय विचार हैं, उसने औरंगजेब को कभी स्वीकार नहीं किया, वो केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन