Assembly Election Results Live: भारतीय जनता पार्टी ने नागालैंड विधानसभा चुनाव में एक सीट जीती

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। त्रिपुरा में एक चरण में 16 फरवरी और मेघालय, नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुए थे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने नागालैंड के अकुलुटो विधानसभा सीट जीत हासिल की है। भाजपा के कझेतो किनिमी ने यह जीत हासिल की है। बता दें, कांग्रेस ने पहले इस सीट से एन. खकाशे को टिकट दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

नागालैंड की विधानसभा सीटों पर चुनावी मतगणना जारी है। यहां भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। भाजपा को 60 में से 51 सीटों पर बढ़त मिल रही है। इसके अलावा एनपीए आठ तो कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

माणिक साहा पहुंचे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर

वही, त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर माणिक साहा ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ संबित पात्रा भी मौजूद रहे।

Tags

assembly election 2023assembly elections 2023Electionlegislative assembly election 2023Meghalaya ElectionMeghalaya Election 2023Nagalandnagaland 2023nagaland assembly electionnagaland assembly election 2023
विज्ञापन