नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के जांबाज एएसआई शंभू दयाल की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। इनपर 4 जनवरी को चाकू से हमला हुआ था। 6 दिनों के संघर्ष के बाद ये आज जिंदगी और मौत के बीच की जंग हार गए। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने इनको श्रद्धांजलि दी है।
बता दें कि 4 जनवरी को दिल्ली के मायापुरी इलाके में पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी, यहां के फेस वन इलाके के झुग्गी में एक शख्स का किसी ने मोबाइल छीन लिया है। इसके बाद मौके पर एएसआई शंभु दयाल पहुंच कर आरोपी अनीस को पकड़ कर ले जा रहे थे। लेकिन कुछ ही देर में आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर उनपर कई वार किया, जिससे वो घायल हो गए।
समाज और लोगों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के ASI श्री शंभु दयाल जी ने अपनी जान पर खेल कर अपना फ़र्ज़ निभाया। पूरी दिल्ली और देश को उनकी इस शहादत पर गर्व है।
अब हम सबका फ़र्ज़ है कि ऐसे जाँबाज़ पुलिसकर्मी के परिवार का हम ख़्याल रखें। pic.twitter.com/6HTMahiA5c
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 11, 2023
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘ समाज और लोगों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के एएसआई श्री शंभु दयाल जी अपना जान की परवाह किए बिना अपना फर्ज निभाया। दिल्ली समेत पूरे देश को उनकी शहादत पर गर्व है। हम सभी का फर्ज है कि ऐसे जांबाज पुलिसकर्मी के परिवार का ख्याल रखें। ‘