• होम
  • Breaking News Ticker
  • पंजाब: कपड़े खरीदने गया अंकेश नहीं लौटा घर, परिजन हो रहे परेशान

पंजाब: कपड़े खरीदने गया अंकेश नहीं लौटा घर, परिजन हो रहे परेशान

चंडीगढ़। 27 अगस्त 2023 की सुबह 11:30 बजे अंकेश नाम का युवक घर से कपड़े खरीदने के लिए बाजार गया। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। अंकेश के भाई ने इनखबर से कहा कि 27 तारीख को अंकेश अपने दोस्त के साथ कपड़े लेने मार्केट गया था। इसी दौरान कपड़े लेेने के बाद दोनों दोस्त अपने-अपने […]

पंजाब: कपड़े खरीदने गया था अंकेश वापस घर नहीं लौटा, परिवार वालों की तलाश जारी
inkhbar News
  • September 23, 2023 9:48 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

चंडीगढ़। 27 अगस्त 2023 की सुबह 11:30 बजे अंकेश नाम का युवक घर से कपड़े खरीदने के लिए बाजार गया। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। अंकेश के भाई ने इनखबर से कहा कि 27 तारीख को अंकेश अपने दोस्त के साथ कपड़े लेने मार्केट गया था। इसी दौरान कपड़े लेेने के बाद दोनों दोस्त अपने-अपने घरों के लिए चले गये लेकिन अंकेश घर नहीं लौटा।

बाद में हम लोगों ने अंकेश को काफी ढूढ़ा लेकिन उसका कुछ  पता नहीं चल पाया। गायब होने के बाद से ही उसका फोन भी बंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

एफआईआर की कॉपी – 

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वे पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है. परिजन पूछ रहे हैं कि आखिर किसके सामने गुहार लगाये जिससे उनके घर का चिराग मिल जाए.