आदित्य ठाकरे
नई दिल्ली। रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों नेता की ये मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। बता दें, कर्नाटक के चुनाव में भाजपा की हार के बाद ठाकरे और केजरीवाल की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रह हैं।
माना जा रहा है कि कांग्रेस की कर्नाटक में जीत से ना सिर्फ कांग्रेस को खुशी हुई है, बल्कि अन्य पार्टियों को भी लगने लगा है कि 2024 में मोदी को हराया जा सकता है। कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार के बाद अब विपक्षी एकता को और मजबूत होते देखा जा रहा है, आदित्य ठाकरे और केजरीवाल की मुलाकात भी इसी कड़ी का हिस्सा है।
बता दें, इससे पहले फरवरी माह में दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। मातोश्री में मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा था कि बहुत दिनों से उनकी आदित्य और उद्धव ठाकरे से मिलने की इच्छा थी।
वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक तो झांकी है अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है। कर्नाटक की जनता ने दिखाया है कि जनता तानाशाही को पराजित कर सकती है।
जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस EVM के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े…
दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी पकड़ है। दिल्ली…
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका, भारत…
भारत की राजधानी दिल्ली में बैठीं शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार…
इस्सौपुरटिल इलाके में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।…
क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को एक अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि…