बाढ़ पीड़ितों को 10 हजार की आर्थिक मदद देगी केजरीवाल सरकार, लगाए जाएंगे स्पेशल कैंप

नई दिल्ली। दिल्ली में बाढ़ से प्रभावित बेहद गरीब परिवारों की आर्थिक मदद करने का ऐलान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है। केजरीवाल ने कहा कि यमुना किनारे रहने वाले बेहद गरीब परिवारों को बाढ़ के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ हैं। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। ऐसे में दिल्ली सरकार इन लोगों को दस हजार रुपए आर्थिक मदद के तौर पर देगी। इसके अलावा जिनके कागज जैसे आधार कार्ड बाढ़ में बह गये थे, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। वहीं जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गई है, उन्हें स्कूलों की तरफ से ये सब चीजें उपलब्ध कराई जाएगी।

यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफ़ी नुक़सान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया।

1. आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हज़ार रुपये प्रति परिवार देंगे

2. जिनके काग़ज़ जैसे आधार कार्ड आदि बह गये, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे…

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 16, 2023

कई इलाके बाढ़ से प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाके इस वक्त बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य की अरविंद केजरीवाल सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल दोपहर को मोरी गेट राहत शिविर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया था। सीएम केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद सरकार द्वारा पानी, बिजली, शौचालय और भोजन जैसी सभी सुविधाएं प्रभावितों लोगों को मुहैया कराने की बात की है।

शनिवार को हुई थी बैठक

इससे पहले शनिवार को सीएम केजरीवाल ने सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही मंत्रियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिलेवार जिम्मेदारी दी गई। बता दें कि दिल्ली सरकार ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सहायता देने के लिए स्थानीय स्कूलों में राहत शिविरों को स्थापित किया है।

Tags

10 thousand flood victimAAP government financial assistancearvind kejriwal tweetcm kejriwal reliefdelhi floodDelhi Flood Newsyamuna riveryamuna river water level
विज्ञापन