October 18, 2024
Advertisement
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Delhi: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आज रामलीला मैदान में आप की महारैली
Delhi: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आज रामलीला मैदान में आप की महारैली

Delhi: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आज रामलीला मैदान में आप की महारैली

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : June 11, 2023, 8:03 am IST
  • Google News

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आज  रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन करने जा रही है। पार्टी प्रवक्ता ने दावा किया है कि इस महारैली में कम से कम एक लाख लोग पहुंचने वाले हैं। इससे पहले दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने रामलीला मैदान में महारैली की तैयारियों को लेकर जायजा लिया था।

महारैली को लेकर आप पार्टी ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान समेत पार्टी के कई टॉप लीडर इस महारैली में शामिल होंगे। इसके अलावा सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह के भी इस कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।

महारैली की तैयारियां पूरी

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली आम आदमी पार्टी की महारैली की तैयारियां पूरी हो गई है। इस रैली में हजारों लोगों के आने की उम्मीद है। लोगों की संख्या को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रैली को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक और मंत्री गोपाल राय ने रामलीला मैदान पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।

आक्रोश व्यक्त करेंगे केजरीवाल

ये महारैली सुबह 10 बजे से शुरू होगी। अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के अलावा अन्य राज्य से भी इस रैली में शामिल होने के लिए आ सकते हैं। इस रैली के माध्यम से आप केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे।

रास्तों को किया गया बंद

आम आदमी पार्टी की रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। रैली में वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। दिल्ली यातायात पुलिस ने रामलीला मैदान की ओर जाने वाले कई रास्तों को सुबह आठ बजे से बंद कर दिया है, वहीं कुछ मार्गों को परिवर्तित किया गया है।

यातायात पुलिस के अधिकारी ने लोगों को सलाह दी है कि वह इन रास्तों पर आने से बचें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को घर से जल्द ही निकलने की सलाह दी गई है। लोगों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है। चालकों को अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करने के लिए कहा गया है।

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन