पटना : स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए बिहार राज्य स्तरीय अनुशंसा समिति ने भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले “पद्म विभूषण” पुरस्कार 2025 के लिए उनके नाम की अनुशंसा की है। किशोर कुणाल को पद्म विभूषण पुरस्कार 2025 से सम्मानित करने की अनुशंसा की गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से सरकार के अपर सचिव सुमन कुमार ने गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोपालस्वामी पार्थसारथी को पत्र लिखा है।
29 दिसंबर 2024 को महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव और पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का पटना में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। आचार्य किशोर कुणाल ने 74 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। किशोर कुणाल ने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास और संस्कृत में स्नातक किया था। बाद में किशोर कुणाल गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी बने और पटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर भी तैनात रहे।
इससे पहले बिहार की हम पार्टी के संरक्षक और भारत सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने भी आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की अनुशंसा की थी। जीतन राम मांझी ने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भी लिखा था। अपने अनुशंसा पत्र में जीतन राम मांझी ने कहा है कि समाज में उनके व्यापक योगदान के कारण वह आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की अनुशंसा कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने उनके योगदान को गिनाते हुए कहा था कि उनके कुशल नेतृत्व में महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा महावीर कैंसर संस्थान की स्थापना की गई, जहां गरीब और वंचित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्होंने पटना में ज्ञान निकेतन विद्यालय की भी स्थापना की। कैमूर पहाड़ी पर गुप्त काल के एकमात्र विद्यमान मंदिर मुंडेश्वरी भवानी के जीर्णोद्धार में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पहल और प्रयासों के कारण ही बिहार के पूर्वी चंपारण में दुनिया के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर का निर्माण शुरू हुआ।
आपको बता दें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी और बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुणाल का 29 दिसंबर को निधन हो गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। किशोर कुणाल अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक थे। सेवानिवृत्ति के बाद किशोर कुणाल समाज सेवा में जुट गए थे।
यह भी पढ़ें :-
Google जल्द ही बदलेगा Circle to Search फीचर , जानें कैसे यूज होगा
भारत का डिजिटल परफॉर्मेंस बेस्ट, आर्थिक वृद्धि को मिला बढ़ावा, SMBs बना सशक्त
रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस, समेकित वित्तीय परिणाम जारी, 7% की वृद्धि
सैफ अली खान के पीठ पर किसी अपने ने चलवाया चाकू ? सर्वे में लोगों ने कही बड़ी बात