• होम
  • बिहार
  • नालंदा में पुलिस ने 90 आरोपियों को भेजा जेल, हथियार और कारतूस बरामद, जानें पूरा मामला

नालंदा में पुलिस ने 90 आरोपियों को भेजा जेल, हथियार और कारतूस बरामद, जानें पूरा मामला

बिहार के नालंदा में पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जिले के 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नालंदा के एसपी ने सोमवार (20 जनवरी) को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया है।

90 People Arrested in Nalanda
  • January 20, 2025 5:35 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

पटना : बिहार के नालंदा में पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जिले के 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नालंदा के एसपी ने सोमवार (20 जनवरी) को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार कर जेल भेजा

यह कार्रवाई जिले के कई थानों की पुलिस ने की है। पुलिस लगातार विशेष अभियान चलाकर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि विशेष अभियान का नेतृत्व खुद जिले के एसपी भरत सोनी कर रहे हैं। एसपी खुद रात में सड़कों पर निकलकर थाने और वाहनों की चेकिंग करने लगते हैं, ताकि थाने के साथ बदमाशों में भी भय का माहौल कायम रहे।

68 लोग पकड़े गये

इस गिरफ्तारी में शामिल ज्यादातर लोग अवैध शराब के धंधे में संलिप्त हैं। पुलिस ने इस मामले से जुड़े 68 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 34.3 लीटर अवैध शराब और 7.035 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की गई है। पुलिस ने 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 50 वारंटों का निष्पादन किया गया है।

आरोपियों के घर से हथियार जब्त

27 वाहनों से 34 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इन सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी भरत सोनी ने बताया कि जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।

90 लोगों को जेल भेजा गया

उन्हें बताया जाता है कि पुलिसिंग को कैसे बेहतर बनाया जाए। चोरी समेत अन्य घटनाओं को रोकने के लिए थाना स्तर पर सेक्टर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। विशेष अभियान चलाकर जिले में 90 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इन गिरफ्तारियों में बदमाशों के खिलाफ विभिन्न प्रकार के मामले दर्ज हैं। अधिकांश गिरफ्तारियां शराब के मामले में की गई हैं।

यह भी पढ़ें :-

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की बिगड़ तबीयत,अस्पताल में हुए भर्ती

Saif Ali Khan stabbed : मददगार ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को मिला लाखों का इनाम