नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला कपड़ा शोरुम पर कस्टमर बनकर पहुंची और महंगे कपड़े चोरी करके मौके से फरार हो गई। शोरूम के कर्मचारियों ने जब कपड़ों का मिलान किया तो वहां हजारों रुपये कीमती कपड़ा गायब था। महिला की चोरी की यह करतूत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
वीआईपी बनकर आई
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के मान्यवर मोहे कपड़े के शोरुम की बताई जा रही है। एक महिला वीआईपी बनकर मोहे कपड़े के शोरुम में आई। महिला ने कपड़ा देखने के बहाने कपड़े की सफाई से चोरी की और मौके से फरार हो गयी। इस मामले में शोरूम के कर्मचारियों का कहना है कि- जब आरोपी महिला शोरुम से चली गई तो उसके चले जाने के बाद जब कपडे का मिलान किया गया, तो कर्मचारियों को एक कपड़ा कम मिला। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो सामने आया कि वीआइपी बन कर आयी महिला वह कपड़ा चोरी कर ले गई। महिला की यह करतूत शोरुम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाला
घटना को लेकर शोरुम कर्मचारियों का कहना है कि इस शॉप में वीआइपी लोग कपडे को खरीदने आते हैं। चोरी करने वाली महिला शॉप में वीआइपी कस्टमर बनकर आई थी और उसने कपड़े देखे और एक कपड़ा चोरी कर चली गई। शोरुम के कर्मचारियों ने जब सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि एक महिला कपड़ा चोरी कर मौके से सबकी नजरों से बचकर फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि महिला एक लड़की के साथ शोरुम में आई और उसने शोरुम कर्मचारी से शर्ट दिखवाने को कहा। उन्होंने महिला को शर्ट दिखाई। इतने में साथ आई लड़की ने एक शर्ट उठाकर महिला को दी। उसने वह शर्ट अपनी शॉल के अंदर छिपा ली और चली गई।
पुलिस कर रही जांच
शोरुम के कर्मचारियों ने बताया कि महिला ने आठ साल के बच्चे के लिए कपड़े दिखाने को कहा था। जब रात में स्टॉक चेक किया तो एक शर्ट कम दिखी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो महिला शर्ट चुराते हुए दिखी। उन्होंने इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शोरुम पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है।
Also Read…