September 8, 2024
  • होम
  • Vikrant Singh Rajput: फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी विक्रांत सिंह राजपूत का जलवा

Vikrant Singh Rajput: फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी विक्रांत सिंह राजपूत का जलवा

  • WRITTEN BY: Nidhi Kushwaha
  • LAST UPDATED : February 15, 2024, 8:50 pm IST

नई दिल्ली। सिनेमा के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी अपना जलवा बिखेरने वाले एक्टर्स में भोजपुरी इंडस्ट्री के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) का भी नाम शामिल है। दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के हसबेंड भी इन दिनों टीवी की दुनिया के चहेते बन चुके हैं। यही नहीं विक्रांत, एक के बाद एक फिल्म और टीवी पर टीआरफी बटोर रहे हैं। इस समय उनकी काफी डिमांड देखी जा रही है।

क्या बोले विक्रांत सिंह?

दरअसल, विक्रांत सिंह राजपूत(Vikrant Singh Rajput) को उनकी फिल्म के साथ- साथ टीवी के रियलिटी शोज़ में भी देखा जा रहा है। विक्रांत सिंह का कहना है कि उनके लिए काम ही पूजा है और वो अपने हर प्रोजेक्ट्स को समर्पित भाव से करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि लोग उन्हें टीवी और बड़े परदे पर उनके काम की वजह से पसंद कर रहे हैं। इससे उन्हें प्रोत्साहन भी मिल रहा है। विक्रांत सिंह ने कहा कि एक आभिनेता के रूप में अपने दर्शकों के दिल में जगह बनाना मेरी हमेशा से चाहत रही है। इसलिए मैं खूब मेहनत करता हूँ और आगे भी एक से बढ़ कर एक प्रोजेक्ट लेकर आता रहूंगा।

कई बड़े निर्माताओं के साथ काम कर रहे हैं विक्रांत

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुरी दर्शकों के बीच विक्रांत(Vikrant Singh Rajput) को उनके अभिनय की वजह से खूब सराहा जा रहा है। बता दें कि विक्रांत की वाइफ मोनालिसा पहले से ही धारावाहिकों और रिएलिटी शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही हैं। जिसके बाद अब विक्रांत भी अपनी पत्नी की तरह ही छोटे परदे के सितारे बनते जा रहे हैं। यही नहीं, विक्रांत सिंह राजपूत भोजपुरी के तमाम बड़े निर्माताओं के साथ काम कर रहे हैं, जिनमें रत्नाकर कुमार, निशांत उज्जवल, प्रदीप सिंह, अंशुमान सिंह जैसे निर्माता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचा रहा सिंगर टुनटुन यादव का नया वीडियो एल्बम

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन