Pyar Ke Bandhan Trailer: फिर से धमाल मचाने को है तैयार खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह के साथ 'प्यार के बंधन'

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यही नहीं उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग उन्हें फुल सपोर्ट करती है। यही वजह है कि कभी बिहार की सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचने वाला लड़का आज भोजपुरी इंडस्ट्री का इतना बड़ा नाम बन चुका है। वैसे तो खेसारी लाल यादव किसी न किसी वजह से चर्चा में बने ही रहते हैं, लेकिन इस बार वो अपनी अपकमिंग फिल्म (Pyar Ke Bandhan Trailer) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। जिसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

दरअसल, एक्टर खेसारी लाल यादव की अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘प्यार के बंधन’ (Pyar Ke Bandhan Trailer) का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में वो भोजपुरी की नई हसीना यामिनी सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर छा गया है। इस 4 मिनट और 10 सेकेंड के ट्रेलर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में ये दोनों सितारे क्या गर्दा उड़ाने वाले हैं। वहीं, ट्रेलर क्लिप में आपको फिल्म में मौजूद धमाकेदार म्यूजिक का भी मजा मिलेगा।

हाल ही में रिलीज किया गया पोस्टर

बता दें कि 14 जनवरी को ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने का ऐलान कर दिया था। जिसके लिए फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया था कि प्रणाम आप लोगन के बीच कल यानी 15 जनवरी सुबह 7 बजे हमार एगो बहुत ही प्यारा फिल्म ‘प्यार के बंधन'(Pyar Ke Bandhan Trailer) के ट्रेलर रिलीज़ होखे जा रहल बा youtube के captain watch hits चैनल और 16 जनवरी सुबह 6 बजे YASHI MUSIC चैनल पे। त रऊआ सभन से आग्रह करत बानी की आप सब ये सिनेमा के बहुत सारा प्यार और हमके ढेर सारा आशीर्वाद दिहि जा।

फिल्म के सेट से शेयर हुई लेटेस्ट तस्वीर

वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बीच ही खेसारी लाल यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। जिसपर फैंस ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। जिसमें फैंस की तरफ से कयास ये लगाए जा रहे हैं कि खेसारी लाल यादव का लुक उनकी अपकमिंग फिल्म के सेट से ही सामने आया है।

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘जुगल मास्टर’ की शूटिंग शुरू

Tags

inkhabarkhesari lal yadavkhesari lal yadav bhojpuri actorKhesari lal yadav Bhojpuri SongsKhesari Lal Yadav newskhesari lal yadav songskhesari lal yadav upcoming movieKhesari Lal Yadav videoखेसारी लाल यादव की फिल्मखेसारी लाल यादव के गाने
विज्ञापन