पवन सिंह ने फिर उड़ा दिया गर्दा, कुछ ही घंटो में आहो राजा गाना हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'आहो राजा' रिलीज होते ही गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। इसे तैयार करने में हमारी टीम ने कड़ी मेहनत की है। 'आहो राजा' हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा और डांस फ्लोर पर छा जाएगा।

Bhojpuri Cinema, Pawan Singh Aaho Raja Song
  • December 1, 2024 7:28 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

पटना: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘आहो राजा’ रिलीज होते ही गर्दा उड़ा रहा है। गाने ने चंद घंटों में लाखों व्यूज हासिल कर लिए हैं। इस डांस नंबर में पवन सिंह और एक्ट्रेस दर्शन बनिक की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। इसके साथ ही ‘आहो राजा’ को पवन सिंह की दमदार आवाज और एनर्जी ने खास बना दिया है। वहीं दर्शन बनिक का ग्लैमरस अंदाज गाने को और भी इंटरेस्टिंग बना रहा है। मस्ती और धमाल से भरपूर यह गाना पार्टी और डांस फ्लोर पर धूम मचाने के लिए तैयार है। गाने को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया जबरदस्त है।

भोजपुरिया अंदाज के साथ मॉडर्न टच

इस गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। इसे तैयार करने में हमारी टीम ने कड़ी मेहनत की है। ‘आहो राजा’ हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा और डांस फ्लोर पर छा जाएगा। उन्होंने बताया कि गाने का म्यूजिक और इसके बोल खासतौर पर यूथ को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि “गाने की बीट्स और एनर्जी किसी को भी इस पर झूमने पर मजबूर कर देंगी। हमने इसे मॉडर्न टच के साथ भोजपुरिया अंदाज में पेश किया है, ताकि ऑडियंस को एक न्यू एक्सपीरिएंस मिले।”

फैंस कर रहे तारीफ़

इसके पवन सिंह ने अपने फैंस से अपील की है कि वे इस गाने को ज्यादा से ज्यादा देखें और शेयर करें, ताकि भोजपुरी म्यूजिक की पहुंच और बढ़ सके। बता दें ‘आहो राजा’ का म्यूजिक प्रियांशु सिंह दिया है और इसके लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी लिखे हैं। गाने का निर्देशन दीपांश सिंह ने किया है, जबकि मैनेजमेंट अमित सिंह ने संभाला है। इस गाने के पवन सिंह के फैंस इसकी खूब तारीफ़ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: क्लासरूम में टीचर ने किया ऐसाडांस, यूजर बोला देख रहा बिनोद…वीडियो वायरल