Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के गाने 'माजा मिले लागल बा' ने मचाया धमाल

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर नीलकमल सिंह अपने हर नए गाने (Bhojpuri Video Song) जबरदस्त धमाल मचाते हैं। उनके गानों को फैंस बेहद पसंद करते हैं। इसी बीच नीलकमल सिंह का एक नया रोमांटिक गाना रिलीज़ हुआ है, जो गजब का धमाल मचा रहा है। बता दें कि सिंगर का ये गाना ‘माजा मिले लागल बा’ को रिलीज हुए अभी कुछ ही समय बीता है और इसे यूट्यूब पर 1 म‍िलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये गाना ‘स्‍पीड रेकॉर्ड्स भोजपुरी’ के चैनल पर रिलीज हुआ है।

नीलकमल सिंह के साथ सपना चौहान की बेमिसाल कैमेस्ट्री

जहां एक तरफ इस गाने(Bhojpuri Video Song) ‘माजा मिले लागल बा’ को नीलकमल सिंह द्वारा गाया गया है, वहीं म्‍यूजिक वीडियो में उनके साथ खूबसूरत अदाकारा सपना चौहान दिखाई दे रही हैं। इस गाने का सीक्वेंस शादी-ब्‍याह वाला है। जहां नीलकमल कह रहे हैं कि जवानी में आग लगी हुई है और पतली कमरिया देखकर उनका दिमाग हिलोरे मार रहा है। बता दें कि इस करीब 4 मिनट के इस गाने में जमकर धमाल-मस्‍ती दिखाई गई है।

यही नहीं इस म्यूजिक वीडियो में नीलकमल सिंह और सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्‍ट्री काफी शानदार लग रही है। वहीं ‘माजा मिले लागल बा’ गाने के बोल गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह द्वारा तैयार किया गया है। इसके अलावा, वीडियो के डायरेक्‍टर विभांशु तिवारी हैं और रौनक राउत ने गाने को कोरियोग्राफ किया है।

फैंस को बेहद पसंद आ रहा गाना(Bhojpuri Video Song)

गाना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। नीलकमल सिंह के फैंस इस म्‍यूजिक वीडियो के नीचे जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि ‘इनके आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो लाखों करोड़ों दिलों पर नीलकमल भईया राज करते हैं।’ जबकि, एक अन्य फैन ने लिखा, ‘उस मां को कोटि-कोटि नमन, जिन्‍होंने ऐसे पुत्र को पैदा किया, जिसकी आवाज पूरी दुनिया बेहद पसंद करती है।’

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के गाने ‘माजा मिले लागल बा’ ने मचाया धमाल

Tags

bhojpuri hit songBhojpuri New Songbhojpuri video songinkhabarMaja Mile Lagal Baneelkamal singh bhojpuri songneelkamal Singh Ke New Songनीलकमलनीलकमल सिंह का भोजपुरी गानामाजा मिले लागल बा
विज्ञापन