38 साल के हुए भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, जानें कैसे रातों रात बन गए स्टार

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Birthday ) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के ये दिग्गज कलाकार आज 15 मार्च, 2024 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेसारी लाल के इस खास दिन पर उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन विश किया है।

इसके अलावा खेसारी लाल यादव को उनके जन्मदिन पर उनकी पत्नी चंदा यादव से लेकर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू, पवन सिंह और काजल रघवानी तक ने जन्मदिन की बधाई दी है। ये तो सभी जानते हैं कि खेसारी न सिर्फ एक बढ़िया सिंगर बल्कि एक बेहतरीन एक्टर भी हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों के साथ-साथ कई ब्लॉकबस्टर गानें भी दिए हैं। ऐसे में आज खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

दिल्ली में चलाते थे लिट्टी चोखे की दुकान

एक्टर खेसारी लाल यादव बिहार के सिवान के निवासी हैं। उनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। खेसारी लाल यादव ने बचपन में काफी गरीबी में जीवन बिताया है। बताया जाता है कि उनके पिता एक मामूली किसान थे। अपना परिवार चलाने के लिए खेसारी लाल यादव को दिल्ली में एक लिट्टी चोखे की दुकान भी खोलनी पड़ी थी। बचपन से ही खेसारी लाल को गानों का काफी शौक था। लेकिन गरीबी के चलते वो अपने इस शौक को पूरा नहीं कर पा रहे थे। साल 2006 में उन्होंने चंदा से शादी की जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं।

इस तरह इंडस्ट्री में रखा कदम

एक निजी मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया कि उन्होंने लिट्टी-चोखा बेचकर कमाए पैसों से अपना पहला एल्बम निकाला था, जो कि फ्लॉप हो गया। हालांकि इसके बाद उनके पिता ने उन्हें कुछ पैसे दिए जिससे उन्होंने दो गाने निकाले, इसमें से एक चल निकला और खेसारी लाल को काम मिलना शुरू हो गया। इसके बाद साल 2011 में उन्हें फिल्म साजन चले ससुराल में कास्ट किया गया। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और खेसारी लाल यादव रातों रात स्टार बन गए।

खेसारी लाल के सुपरहिट गानें

बता दें कि खेसारी लाल यादव ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट गानें दिए हैं। इन गानों में सज के संवर, ले ले आई कोको कोला, ऊ भुला गइली, पागल बनाइबे का रे पतरकी, नथुनिया, कूलर कुर्ती में लागला, भतार बा मउगा, भतीजवा के मौसी, लहंगा लखनऊआ, ममता के अनमोल खजाना जैसे गानें शामिल हैं।

 

Tags

Bhojpuri cinemainkhabarkhesari lal yadavkhesari lal yadav birthdaykhesari lal yadav birthday specialKhesari Lal Yadav Networthkhesari lal yadav strugglekhesari lal yadav top songsKhesari Lal Yadav Wifeखेसरी लाल यादव का जन्मदिन
विज्ञापन