September 17, 2024
  • होम
  • रिलीज हुआ अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म का नया गाना, सुनकर फैंस हुए दीवाने

रिलीज हुआ अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म का नया गाना, सुनकर फैंस हुए दीवाने

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : July 30, 2024, 2:26 pm IST

नई दिल्ली: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक जानी जाती हैं। देश भर में अक्षरा सिंह के करोड़ों फैंस हैं, जो अक्षरा सिंह के हर फिल्म और हर नए गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब अक्षरा सिंह के फैंस के लिए एक नई खुशखबरी ने दस्तक दी है। जी हां, हाल ही में पटना के परी के बाद अक्षरा सिंह की आने वाली नई फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है।

गाना सुनके दीवाने हुए फैंस

जानकारी के मुताबिक फैंस अक्षरा सिंह की काफी मजबूत फैन फॉलोइंग है। अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग उनको फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के सभी प्रशंसक उनकी नई फिल्मों और नए गानों का पलके बिछाए इंतजार करते रहते हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह अपकमिंग फिल्म “अग्निसाक्षी” का नया और पहला गाना रिलीज हो गया है। इस नए गाने का नाम “जब तेरा लल्ला छोटा था” है। जानकारी के मुताबिक इस गाने को ममता रावत, सपना अवस्थी और स्वाति शर्मा ने साथ मिलकर गाया है। राजकुमार पांडे ने इस गाने के बोल और म्यूजिक तैयार किए हैं। रिलीज हुए इस गाने में प्रदीप पांडे चिंटू और अक्षरा सिंह को साथ में देखा जा सकता है।

धमाल मचा रहा है गाना

जानकारी के अनुसार अक्षरा सिंह के इस नए गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- “जब तेरा लल्ला छोटा था बोतल से दूध पिता था, पर तेरा लल्ला जब छोटा था मम्मी-मम्मी करता था और अब व्हिस्की-व्हिस्की करता है। अब ये बन्ना मेरा है।” इस नए गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर धमान मचाना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट के बारे में जानकारी मिली है कि अक्षरा सिंह जल्द ही “अग्निसाक्षी” और “ऐसा पति मुझे दे भगवान” जैसी आने वाली बड़ी भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। इन फिल्मों के आने का अक्षरा सिंह फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also Read…

क्या वाकई स्किन के लिए सेफ हैं सन्सक्रीन पिल्स? जानें इसका सेवन कितना है खतरनाक

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन