September 8, 2024
  • होम
  • दाम में सस्ती हुई Mahindra XUV700, ये रही इसकी नई कीमतों की लिस्ट

दाम में सस्ती हुई Mahindra XUV700, ये रही इसकी नई कीमतों की लिस्ट

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : September 13, 2022, 10:35 pm IST

Mahindra XUV700: आपके लिए बेहद ही कमाल की खबर है खासकर तब, जब आप महिंद्रा की SUV खरीदने की सोच रहे हैं. जी हां, आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी बेहद पसंदीदा गाड़ी Mahindra XUV700 की कीमतों में कटौती की है.

 

महिंद्रा की यह इकलौती ऐसी गाड़ी है, जो ADAS जैसे शानदार फीचर्स से लैस है. इस SUV की कीमत ₹13.18 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए ₹24.58 लाख तक जाती है. खबरों की मानें तो महिंद्रा ने इस गाड़ी केसेलेक्टेड वैरिएंट्स की कीमतों पर मामूली कटौती की है. इसे करीब 6000 रुपये तक सस्ता कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि किन वेरिएंट्स पर लागू होगी ये नई कीमतें।

महिंद्रा XUV700 के पेट्रोल मॉडल की न्यू एक्स-शोरूम कीमतों की लिस्ट

 

महिंद्रा XUV700 AX5 5-सीटर MT    ₹16,49,247
महिंद्रा XUV700 AX5 7-सीटर MT    ₹17,12,938
महिंद्रा XUV700 AX7 MT              ₹19,14,515
महिंद्रा XUV700 AX5 5-सीटर AT    ₹18,23,416
महिंद्रा XUV700 AX7 AT              ₹20,88,849

 

महिंद्रा XUV700 डीजल मॉडल की न्यू एक्स-शोरूम कीमतों की लिस्ट

 

महिंद्रा XUV700 AX5 5-सीटर MT     ₹17,14,456
महिंद्रा XUV700 AX5 7-सीटर MT     ₹17,78,148
महिंद्रा XUV700 AX7 7-सीटर MT     ₹19,79,724
महिंद्रा XUV700 AX5 5-सीटर AT     ₹18,86,080
महिंद्रा XUV700 AX5 7-सीटर AT     ₹19,49,680
महिंद्रा XUV700 AX7 AT               ₹21,52,140
महिंद्रा XUV700 AX7 AWD AT       ₹22,92,199

 

महिंद्रा XUV700 के अपकमिंग वेरिएंट के वेटिंग पीरियड की लिस्ट

 

पेट्रोल वैरिएंट                (वेटिंग पीरियड)

 

महिंद्रा XUV700 MX               2-3 महीने
महिंद्रा XUV700 AX3              2-3 महीने
महिंद्रा XUV700 AX5              3-4 महीने
महिंद्रा XUV700 AX7              लगभग 15 महीने
महिंद्रा XUV700 AX7 L           लगभग 16 महीने

 

 

डीजल वैरिएंट              (वेटिंग पीरियड)

 

महिंद्रा XUV700 MX               8-10 महीने
महिंद्रा XUV700 AX3              8-10 महीने
महिंद्रा XUV700 AX5              8-10 महीने
महिंद्रा XUV700 AX7              लगभग 15 महीने
महिंद्रा XUV700 AX7 L           लगभग 16 महीने

 

इन फीचर्स से है लैस

आपको बता दें कि महिंद्रा की ये शानदार कार एक फीचर लोडेड है. इसमें आपको ये फीचर्स देखने को मिल जाते हैं:

 

10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,
10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,
6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट,
12 स्पीकर,
पैनोरमिक सनरूफ,
डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल,
बिल्ट-इन Alexa ,
क्रूज़ कंट्रोल

 

 

यह भी पढ़ें :

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन