• होम
  • ऑटो
  • India’s First Electric Car: इस कार निर्माता कंपनी ने लॉन्च की थी भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार

India’s First Electric Car: इस कार निर्माता कंपनी ने लॉन्च की थी भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार

नई दिल्ली। भारतीय कार निर्माता कंपनियां काफी समय से इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग पर विशेष ध्यान दे रही हैं। जिसका कारण देश में लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड है। ऐसे में टाटा से लेकर महिंद्रा तक कई ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में अपने पैर पसार रही हैं। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण […]

India's First Electric Car
inkhbar News
  • April 1, 2024 4:14 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

नई दिल्ली। भारतीय कार निर्माता कंपनियां काफी समय से इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग पर विशेष ध्यान दे रही हैं। जिसका कारण देश में लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड है। ऐसे में टाटा से लेकर महिंद्रा तक कई ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में अपने पैर पसार रही हैं। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है देश की पहली इलेक्ट्रिक कार (India’s First Electric Car) किस कंपनी ने लॉन्च की थी? आइए जानते हैं इस कंपनी के बारे में।

इस कंपनी ने लॉन्च की थी पहली इलेक्ट्रिक कार

दरअसल, भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने की थी। साल 2001 में महिंद्रा कंपनी ने देश की पहली इलेक्ट्रिक कार(India’s First Electric Car) महिंद्रा रेवा (Mahindra Reva) लॉन्च की। इसके कुछ ही सालों बाद महिंद्रा कंपनी ने बैंगलुरू में रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेंटर खोला। बता दें कि आज भी महिंद्रा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार मार्केट में बहुत ही पॉपुलर हैं।

यही नहीं महिंद्रा कंपनी ने ईवी के कई तरह के वेरिएंट्स इंडियन मार्केट में उतारे हैं। जिसमें E20 और eVerito मॉडल्स शामिल हैं। आने वाले समय में महिंद्रा कंपनी और भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने की तैयारी में है। इसके साथ ही ईवी चार्जिंग को बूस्ट करने की तरफ भी कंपनी काफी ध्यान दे रही है। इस समय महिंद्रा XUV400 ईवी इंडियन मार्केट में उपलब्ध है। इस कार के दो वेरिएंट बाजार में मौजूद हैं। साथ ही कार की एक्स-शोरूम प्राइस 15. 49 लाख रुपये से शुरू होती है।

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किए कई इलेक्ट्रिक वाहन

इसके अलावा टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। मार्केट में टाटा के व्हीकल्स की काफी डिमांड रहती है। हाल ही में टाटा ने एक के बाद एक कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च किए हैं। हालांकि, महिंद्रा की तुलना में टाटा इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट एक नई कंपनी की तरह हैं। टाटा ने अपने ईवी कलेक्शन में पैसेंजर व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक बस की मैन्युफैक्चरिंग पर बहुत ध्यान दिया है।

ऐसे में टाटा ईवी के 4-व्हीलर्स कलेक्शन में कई गाड़ियां शामिल हैं। जिसमें नेक्सन ईवी, टिगोर ईवी, टियागो ईवी, नैनो ईवी जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इन दिनो टाटा की इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच भी काफी चर्चा में है। ये इसी साल जनवरी 2024 में लॉन्च हुई।