• होम
  • देश-प्रदेश
  • Bihar Politcs: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य की भाजपा को चुनौती, पापा से बाद में फरिया….

Bihar Politcs: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य की भाजपा को चुनौती, पापा से बाद में फरिया….

नई दिल्लीः राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। वह सारण लोकसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। इसको लेकर वह जोरों से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा को बोलने के लिए […]

Bihar Politcs: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य की भाजपा को चुनौती, पापा से बाद में फरिया....
inkhbar News
  • April 15, 2024 12:14 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्लीः राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। वह सारण लोकसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। इसको लेकर वह जोरों से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा को बोलने के लिए मौका चाहिएः रोहिणी

मीडिया से बात करते हुए रोहिणी ने कहा कि लालू जी के नाम से भाजपा डर रही है, जब वह बाहर चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे तो क्या होगा, इसका अंदाज लगा सकते हैं। रोहिणी ने कहा कि भाजपा को बोलने के लिए केवल मौका चाहिए। अभी पापा की तबीयत खराब है।

लोग महंगाई और बेरोजगार से परेशान

रोहिणी ने आगे कहा कि पहले बेटा-बेटी और बिहार की जनता से लड़ें फिर मेरे पिता से फरिया लीजिएगा। रोहिणी ने आगे कहा कि जनता बदलाव के मूड में है, जनता इस बार बदलाव चाहती है। भाजपा ने लोगों को खूब ठगा है। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई और बेरोजगार को लेकर परेशान हो चुके हैं।

बता दें कि रोहिणी सारण लोकसभा क्षेत्र में लगातार प्रचार कर रही हैं। एक दिन पहले वे सोनपुर के बाघ वाले दिवंगत बच्चा बाबू उर्फ अमरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर भी पहुचीं। सोनपुर में दौरे के दौरान डॉ. रोहिणी ने कहा कि सोनपुर उनके पिता लालू प्रसाद की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। यहीं से उनके पिता ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ेः IPL 2024: गायकवाड़ के शक्ति प्रदर्शन ने दिलाई चेन्नई को जीत, रोहित का शतक नहीं आया मुंबई के काम            

Lok Sabha Elections 2024: सरकार बनी तो ‘पश्चिम UP’ को बनाएंगे अलग राज्य… मायावती का बड़ा ऐलान