• होम
  • राज्य
  • Manoj Jarang fast: 17 दिन बाद मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन, अस्पताल में होंगे भर्ती

Manoj Jarang fast: 17 दिन बाद मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन, अस्पताल में होंगे भर्ती

Manoj Jarang fast: मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 17 दिन के बाद अनशन खत्म किया है. मनोज जरांगे ने गांव की महिलाओं के हाथों पानी पीकर अनशन खत्म किया है. साथ ही यह भी कहा है कि वो अब हॉस्पिटल में भर्ती होने जा रहे हैं और उपचार करवाएंगे. हॉस्पिटल से ठीक होकर वापस लौटने […]

Manoj Jarange
  • February 26, 2024 4:18 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

Manoj Jarang fast: मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 17 दिन के बाद अनशन खत्म किया है. मनोज जरांगे ने गांव की महिलाओं के हाथों पानी पीकर अनशन खत्म किया है. साथ ही यह भी कहा है कि वो अब हॉस्पिटल में भर्ती होने जा रहे हैं और उपचार करवाएंगे. हॉस्पिटल से ठीक होकर वापस लौटने पर एक बार फिर अपने समाज के लोगों के बीच जाएंगे. उन्होंने कहा कि अपने समाज के लोगों से बातचीत के बाद आगे की आंदोलन की रूप रेखा तय करेंगे. उन्होंने आगे ये भी कहा कि अब से चेन हंगर स्ट्राइक करेंगे।

इससे पहले उन्होंने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बात नहीं सुननी चाहिए और बताना चाहिए कि कुनबी मराठों के सगे संबंधियों पर क्यों नहीं अधिसूचना लागू की जा रही है. मनोज जरांगे ने बीती रात यह टिप्पणी तब की जब सीएम शिंदे ने कहा कि कार्यकर्ता को उनकी सरकार के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।

उन्होंने अंतरवाली सरती गांव में रविवार को आरोप लगाया कि फडणवीस उनकी हत्या करने की कोशिश कर रहे थे. मनोज जरांगे ने यह भी कहा कि वह मुंबई तक मार्च करेंगे और उप मुख्यमंत्री के आवास के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि उन्हें सेलाइन के माध्याम से जहर देने की कोशिश की गई थी, हालांकि इस बारे में मनोज जरांगे ने विस्तार से नहीं बताया।

Gyanvapi Masjid Case: व्यासजी तहखाने में पूजा पर रोक नहीं, इलाहाबाद HC ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका