• होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर, घने कोहरे में गुम हुआ दिल्ली-एनसीआर

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर, घने कोहरे में गुम हुआ दिल्ली-एनसीआर

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की ठंड की वजह से कांप रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भीषण ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक लोगों को कड़ाके की […]

(उत्तर भारत में ठंड)
  • January 10, 2023 9:54 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की ठंड की वजह से कांप रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भीषण ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जारी

देश के पहाड़ी क्षेत्रों में इस वक्त बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में अटल टनल के दक्षिणी हिस्से में भारी बर्फबारी हुई है। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सोमवार को लगातार पांचवा शीतलहर का दिन दर्ज किया गया। अभी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है।

दिल्ली में टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड

बता दें कि पिछले एक दशक में देश की राजधानी दिल्ली में यह जनवरी की सबसे लंबी शीतलहर है। इससे पहले राजधानी में जनवरी 2013 में इस तरह की ठंड पड़ी थी। पूरी दिल्ली इस समय शीतलहर और घने कोहरे के आगोश में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 से 13 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है। ऐसा होने पर उत्तर भारत के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो सकती है।

कोहरे की वजह से फ्लाइट्स लेट हुई

गौरतलब है कि घने कोहरे का असर यात्रियों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड की वजह से आज कुछ फ्लाइट लेट हुई हैं। इसमें दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार