• होम
  • मनोरंजन
  • दो मिनट में दो बार आया तबस्सुम को कॉर्डियक अरेस्ट, चली गई जान

दो मिनट में दो बार आया तबस्सुम को कॉर्डियक अरेस्ट, चली गई जान

मुंबई. मशहूर टॉक शो होस्ट तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है, खबर है कि तबस्सुम को कॉर्डियक अरेस्ट हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, डॉक्टर अभिनेत्री का इलाज कर रहे थे लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। दरअसल अभिनेत्री […]

Tabassum Govil Death
  • November 19, 2022 9:46 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

मुंबई. मशहूर टॉक शो होस्ट तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है, खबर है कि तबस्सुम को कॉर्डियक अरेस्ट हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, डॉक्टर अभिनेत्री का इलाज कर रहे थे लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। दरअसल अभिनेत्री को दो मिनट में दो बार कॉर्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

ऐसे हुआ निधन

मशहूर टॉक शो होस्ट तबस्सुम ने दुनिया से अलविदा कह दिया है। कॉर्डियक अरेस्ट के कारण तबस्सुम का निधन हुआ था। अभिनेत्री ने शुक्रवार रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर आखिरी सांस ली। इस बात की पुष्टि उनके बेटे होशांग गोविल ने की है। एक इंटरव्यू के दौरान होशांग गोविल ने बताया कि वो बिल्कुल स्वस्थ थी। उन्होंने 10 दिन पहले अपने शो के लिए शूटिंग की थी। उन्हें गेस्ट्रो की भी दिक्कत थी। इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह डिस्चार्ज भी हो गई थी लेकिन उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। फिर दो मिनट के अंदर उन्हें दो बार कॉर्डियक अरेस्ट आ गया।

ऐसे हुई शुरुआत

तबस्सुम ने 1947 में आई फिल्म ‘नरगिस’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की पहली सीढ़ी चढ़ी थी। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री मेरा सुहाग, मंझधार, बड़ी बहन और दीदार जैसी फिल्मों में नजर आई। आपको बता दें, ‘बचपन के दिन भुला ना देना’ जिस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था, इसे बेबी तबस्सुम पर ही फिल्माया गया था। ‘बैजु बावरा’ में अभिनेत्री ने मीना कुमारी के बचपन का किरदार निभाया था।

अरुण गोविल के भाई से की शादी

तबस्सुम की 1985 में बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर फिल्म ‘तुम पर हम कुर्बान रिलीज हुई थी। 2006 में अभिनेत्री ने टीवी पर वापसी की थी। तबस्सुम ने ‘रामायण’ सीरियल फेम एक्टर अरुण गोविल के बड़े भाई विजय गोविल के साथ शादी के बंधन में बंधी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम होशांग गोविल है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव