• होम
  • राज्य
  • Delhi Crime News: पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से वार करने के बाद पति ने की खुदखुशी, जानें इसकी वजह

Delhi Crime News: पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से वार करने के बाद पति ने की खुदखुशी, जानें इसकी वजह

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लक्ष्मीनगर वेस्ट गुरु अंगद नगर इलाके में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से वार कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया और आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल में […]

inkhbar News
  • September 7, 2022 1:24 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लक्ष्मीनगर वेस्ट गुरु अंगद नगर इलाके में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से वार कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया और आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक बच्चे को भी बेहद गंभीर चोटें आई हैं, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

पड़ोसियों ने दी जानकारी

जानकारी मिली है कि, हुकुम सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति और दो बच्चों पर चाकू से हमला किया था। जिसके बाद उसने आत्महत्या करने के लिए खुद को भी घायल कर लिया। यह देखकर दोनों बच्चें शोर करने लगे और घर से बाहर की ओर भागने लगे। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।

अक्सर झगड़ते थे दोनों

सूचना मिलते ही पुलिस वहां मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद उन्होंने घायल नीरज और उसकी पत्नी ज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। इस हमले में एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि नीरज और ज्योति के अक्सर झगड़ा करते रहते था। कल भी झगड़े करते समय नीरज ने ज्योति और अपने बच्चे के साथ मारपीट की थी।

कौन है वो लिज ट्रस जिसने ऋषि सुनक को 20927 वोटों से हराया